मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश। संभल स्थित हरिहर मंदिर में जलाभिषेक करने जा रहे शिवसैनिकों को पुलिस प्रशासन ने बुध बाजार क्षेत्र में रोक दिया। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस ने इलाके में बैरिकेडिंग कर कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोक दिया।
बताया जा रहा है कि शिवसेना के प्रदेश और राष्ट्रीय नेताओं के आह्वान पर सैकड़ों कार्यकर्ता बुध बाजार क्षेत्र में एकत्र हुए थे। पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद मौके पर हंगामा और नारेबाजी शुरू हो गई।
जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा के नेतृत्व में शिवसैनिकों ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दर्जनों कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।
प्रदर्शन के दौरान वीरेंद्र अरोड़ा ने कहा कि शिवसैनिक संभल स्थित हरिहर मंदिर पहुंचकर ही जल चढ़ाएंगे और अपने संकल्प से पीछे नहीं हटेंगे।
मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन की ओर से कानून-व्यवस्था और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोका गया।
.
.
.
.
#Moradabad #मुरादाबाद #Sambhal #संभल #HariharMandir