चूरू: जिले में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ गोगा पीर का मेला, लाखों श्रद्धालुओं ने गोगाजी महाराज की लगाई धोक
Churu, Churu | Aug 27, 2024 जनपद में लोक देवता गोगा पीर का मेला आस्था एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। शहर की बड़ी गोगामेड़ी पर लाखों की तादाद में श्रद्धालुओं ने गोगा जी महाराज के दर्शन कर मनौतिया मांगी। गोगामेड़ी चेरिटेबल ट्रस्ट्र के मंत्री विश्वनाथ शर्मा राजगुरू ने बताया कि मंदिर में गोगानवमी पर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने धोक लगाई।