चूरू: कलेक्टर पुष्पा सत्यानी ने चूरू गोगामेड़ी व मेला स्थल का किया निरीक्षण, मेले में व्यवस्थाओं व सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश
Churu, Churu | Aug 27, 2024 चूरू जिला कलक्टर पुष्पा सत्यानी ने मंगलवार को चूरू गोगामेड़ी व मेले स्थल का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने व्यवस्थाओं व सुरक्षा को लेकर निर्देश दिए। जिला कलक्टर पुष्पा सत्यानी ने कहा कि मेले में बिजली, पानी व सुरक्षा आदि की माकुल व्यवस्था होनी चाहिये। मेले में काफी भीड़ होगी, इसके लिए गोगामेड़ी मेला समिति भी व्यवस्था की तरफ ध्यान दे।