लालगंज: लालगंज में विधायक ने किया जनसुनवाई केंद्र का उद्घाटन, शनिवार को विधायक सुनेंगे फरियाद
लालगंज नगर क्षेत्र के मेन रोड स्थित जनसुनवाई केंद्र का शुक्रवार को विधायक संजय कुमार सिंह ने उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान के लिए विधानसभा क्षेत्र के दोनों प्रखंडों में अलग-अलग कार्यालय खोले गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक शनिवार को वे स्वयं जनसुनवाई केंद्र पर लोगों की समस्याएं सुनेंगे। कार्यक्रम से पूर्व भगवान श्री सत्