शाहबाद: नवीन मंडी के सामने से नाबालिग साइकिल चोर साइकिल लेकर भागा, सीसीटीवी कैमरे में कैद
शाहाबाद नवीन मंडी स्थल के सामने शुक्रवार को दोपहर 2:00 बजे अखबार की वसूली कर रहे एक अखबार विक्रेता की साइकिल लेकर एक नाबालिग चोर चंपत हो गया। नाबालिग चोर की हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। शाहाबाद कोतवाली के मोहल्ला माही बाग निवासी एबाद खां अखबार बांटने का काम करते हैं।