शाहबाद: नरहाई गांव में खेलते समय दो किशोर अचानक लापता, दो दिन बाद भी नहीं मिला कोई सुराग
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नरहाई से दो किशोर खेलते खेलते अचानक लापता हो गए। शाम तक जब घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने उन्हें ढूंढने का प्रयास किया। काफी खोजबीन के बाद भी दोनों किशोरों का पता नहीं चल सका। कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई गई है। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नरहाई में यह घटना हुई है।