शाहबाद: दिलेर गंज पूजन पंडाल से गाजे-बाजे के साथ निकली माता रानी की विसर्जन यात्रा, पिपरिया घाट पर किया गया विसर्जन
नवदिवसीय नवदुर्गा पूजन पंडाल महोत्सव दिलेर गंज में कन्या भोज के साथ कार्यक्रम का समापन कर दिया गया। गुरुवार को दोपहर 1:30 बजे दर्जनों झांकियां के साथ माता रानी की विसर्जन यात्रा नवदुर्गा पूजन पंडाल से प्रारंभ हुई। नगर के प्रमुख मार्गो से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच विसर्जन यात्रा पिपरिया घाट पहुंची जहां पर विसर्जन किया गया।