शाहबाद: पठकाना रामलीला के मंच पर हुआ रावण वध लीला का मंचन, धू-धू कर जला रावण, जय श्री राम के नारे लगे
शाहाबाद के पठकाना रामलीला समिति के मेला मंच पर गुरुवार को रात 11:00 बजे रावण वध लीला का का सफल मंचन संपन्न हुआ। जैसे ही भगवान श्री राम के हाथों से रावण का वध हुआ। वैसे ही पूरा रामलीला मैदान जय श्री राम के नारों से गूंज उठा। उसके बाद रावण के विशालकाय पुतले में आग लगाई गई। जय श्री राम के नारों से वातावरण गूंज उठा।