शाहबाद: पठकाना रामलीला मंच पर पहुंचकर उच्च शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती रजनी तिवारी ने भगवान श्री राम का पूजन कर आरती की
उत्तर प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री और शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती रजनी तिवारी ने गुरुवार को रात को 11:00 बजे पठकाना रामलीला के मंच पर पहुंचकर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का पूजन करने के बाद आरती की और उनके चरित्र को आत्मसात करने की अपील करते हुए उन्हें आदर्श बताया।