शाहबाद: नवीन गल्ला मंडी में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री ने व्यापारियों से की मुलाकात, जीएसटी कम करने पर ली व्यापारियों की राय
उच्च शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती रजनी तिवारी गुरुवार को दोपहर 2:00 बजे नवीन गल्ला मंडी में पहुंची । यहां पर उन्होंने एक व्यापारिक प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया। तत्पश्चात वहां मौजूद व्यापारियों से नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा जीएसटी कम किए जाने पर व्यापारियों से रायशुमारी की।