लालगंज: सतुवहिया गांव निवासी युवक के साथ हुए साइबर फ्रॉड में पुलिस ने ₹27,000 कराए वापस, युवक के चेहरे पर आई मुस्कान
आजमगढ़ जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में फूलपुर थाना की पुलिस टीम को सफलता हाथ लगी है । सतुवहिया गांव निवासी मोहम्मद अबु हमजा पुत्र मुस्ताक अहमद के साथ साइबर फ्रॉड की घटना हुई थी । उसके खाते से 27000 रूपए साइबर फ्रॉड हो गए थे । अबु हमजा द्वारा इस संबंध में बीते 10 फरवरी 2026 को शिकायत दर्ज कराई गई थी ।