गया जी | 24 अगस्त 2026
गया जी-बोधगया की पावन धरती पर संसदीय स्थायी समिति के माननीय सांसदगण एवं सदस्यों का आगमन हुआ। इस दौरान सदस्यों ने विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर भगवान बुद्ध के ज्ञान प्राप्ति स्थल और पवित्र बोधि वृक्ष के आध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व को जाना।
अध्ययन भ्रमण के दौरान बोधगया की वैश्विक बौद्ध विरासत, पर्यटन संभावनाओं तथा देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों से जुड़े विषयों की जानकारी भी प्राप्त की गई।
आईटीसी होटल, बोधगया में आयोजित विशेष सांस्कृतिक संध्या में ‘बिहार गौरव गान’ सहित बिहार की समृद्ध लोक कला, संस्कृति एवं परंपराओं की मनोहारी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।
यह अध्ययन भ्रमण गया जी-बोधगया की ऐतिहासिक, धार्मिक, पर्यटन एवं सांस्कृतिक विरासत को करीब से जानने का एक महत्वपूर्ण अवसर रहा।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Press Information Bureau - PIB, Government of India DDNewsLive Samrat Choudhary MyGovIndia PMO India Prasar Bharati News Services Manoj Tiwari 'Mridul' DD News Bihar K.C. Venugopal Sudha Murthy Amma
#gayaji #bihartourism #traveldiaries❤️ #indianparliament #incredibleindia
Gaya, Bihar | Aug 25, 2026