शाहजहांपुर: घर में घुसकर मारपीट और महिलाओं से अभद्रता का आरोप, पीड़ित पति ने सुनाई अपनी आपबीती
शाहजहांपुर। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के मोहल्ला ख्वाजा फिरोज में एक परिवार ने घर में घुसकर मारपीट और महिलाओं के साथ अभद्रता किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित पति जफर का आरोप है कि उसकी पत्नी अपने मायके पक्ष के लोगों के साथ घर पहुंची और उसके पिता, मां तथा बहनों के साथ मारपीट की। आरोप है कि घटना के दौरान घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना कैद हुई।