गुन्नौर: नगर पंचायत गवां में बुलडोज़र से अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया, जिससे बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया
तहसील गुन्नौर क्षेत्र के नगर पंचायत गवां में रविवार शाम करीब 6 बजे ईओ स्वेतांक सारस्वत के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। नगर पंचायत ने बुलडोजर से दुकानों के आगे नाले पर बने स्लैब टीन शेड को हटाया गया। साप्ताहिक बाजार का दिन होने के कारण व्यापारियों को अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ा। कार्यवाही के दौरान बाजार में अफरा तफरी का माहौल बन गया।