रोडवेज बस की टक्कर, टीचर, मां-बेटे समेत 4 की मौत: मुरादाबाद में हादसा, खिड़कियां टूटीं, कई उछलकर नीचे गिरे
मुरादाबाद में शनिवार सुबह तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रोडवेज बस को टक्कर मार दी। हादसे में बस सवार सरकारी टीचर, मां और 5 साल के बेटे समेत 4 यात्रियों की मौत हो गई। 10 गंभीर घायल हो गए।
टक्कर इतनी भीषण थी कि कुछ बस सवार यात्री उछलकर खिड़की से बाहर सड़क पर गिरे। कुछ सीट के बीच में ही फंस गए। ड्राइवर ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। मौके पर चीख-पुकार मच गई।
रोडवेज बस छजलैट की ओर से मुरादाबाद आ रही थी। हादसा जिला मुख्यालय से करीब 35 किमी दूर हरिद्वार हाईवे पर छजलैट थाना क्षेत्र में हुआ। हादसा ओवरटेक के चक्कर में हुआ।
मृतकों में मुरादाबाद की अर्चना (30), उनका बेटा सुशांत (5), बिजनौर के लोकेंद्र (50) और दीपिका चौहान (30) शामिल हैं। दीपिका सरकारी टीचर थीं।
शव पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्चरी भेज दिए गए
एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया- मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्चरी भेज दिए गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस और ट्रॉली को क्रेन की मदद से साइड करवाकर ट्रैफिक बहाल करवा दिया गया है। मामूली घायलों को इलाज के बाद दूसरी बस से भेजा गया।।
मृतकों में 2 मुरादाबाद और 2 बिजनौर के लोग
हादसे में मुरादाबाद के सादुपुरा गांव में रहने वाले जॉनसन मैसीह गंभीर रूप से घायल हैं। उनकी पत्नी अर्चना और बेटे सुशांत की मौके पर ही मौत हो गई।
एक अन्य मृतक दीपिका बिजनौर के नूरपुर, बिजनौर की रहने वाले थीं। रामपुर में सरकारी टीचर के रूप में तैनात थीं। वहीं, मृतक जुगल शिवाला कला, बिजनौर के रहने वाले थे।
पूजा-पाठ का काम करते थे।

Farrukhabad, Farrukhabad | Nov 28, 2026