#भरतपुर। भुसावर नगरपालिका के नवनियुक्त अधिशासी अधिकारी राजेश कुमार शर्मा ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है, जो इससे पहले नगरपालिका सीकरी में अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। पदभार ग्रहण करने की सूचना मिलते ही क्षेत्रवासियों और भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों ने नगरपालिका पहुंचकर उनका स्वागत किया और कस्बे की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। ईओ शर्मा ने तुरंत नगरपालिका स्टाफ के साथ बैठक कर समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए और कर्मचारियों को मुख्य बाजार सहित कस्बे की खराब पड़ी रोड लाइटों को तुरंत ठीक कराने को कहा। परिषद के सदस्यों द्वारा कस्बे में बंद पड़े सीसीटीवी कैमरों को भी ठीक कराने की मांग उठाने पर उन्होंने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके साथ ही ईओ ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाकर पात्र लाभार्थियों को लाभ दिलाने और सभी के सहयोग से विकास कार्य करने की बात कही।