Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

भरतपुर - सड़क पर बारिश का पानी जमा होने से ग्रामीणों का प्रदर्शन ,सड़क पर जाम लगाते हुए ग्रामीणों ने दिखाई नाराजगी, नदबई नगर मार्ग पर गांव करीली के समीप ग्रामीणों ने लगाया जाम, ग्रामीणों का आरोप- पानी जमा होने से ग्रामीण व महिलाओं को असुविधा, विद्यालय का मुख्य द्वार होने से छोटे-छोटे बच्चों को जाना पड़ रहा गंदे पानी के बीच, सूचना पर नदबई तहसीलदार तरुण कुमार व पुलिस जाब्ता मौके पर, तहसीलदार तरुण कुमार कर रहे ग्रामीणों से समझाइश का प्रयास, ग्रामीण अडे अपनी जिद पर-समस्या समाधान नहीं होने तक प्रदर्शन की चेतावनी।

Bharatpur, Bharatpur | Jul 13, 2026

MORE NEWS

#भरतपुर। जिले के नगला धौर-उच्चैन रोड पर सोमवार शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार दंपति और उनका बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान होता गांव निवासी रामू, उनकी पत्नी नैना और उनके छोटे बच्चे के रूप में हुई है। दुर्घटना के वक्त वहां से गुजर रहीं पूर्व सांसद रंजीता कोली ने मानवता का परिचय देते हुए तत्काल अपनी गाड़ी रुकवाई और तीनों घायलों को अपनी निजी गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, उच्चैन पहुंचाया। ​अस्पताल में डॉक्टरों ने तत्परता से घायलों का प्राथमिक उपचार शुरू किया, जिसके बाद तीनों की हालत स्थिर बताई जा रही है। पूर्व सांसद ने डॉक्टरों से घायलों के बेहतर इलाज का आग्रह किया और पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल लोगों की समय पर मदद करना हर नागरिक का नैतिक कर्तव्य है, क्योंकि चंद मिनटों की संवेदनशीलता किसी की जान बचा सकती है। संकट के समय दिखाई गई उनकी इस तत्परता और सेवाभाव की स्थानीय नागरिकों ने जमकर सराहना की है।

#भरतपुर। जिले के नगला धौर-उच्चैन रोड पर सोमवार शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार दंपति और उनका बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान होता गांव निवासी रामू, उनकी पत्नी नैना और उनके छोटे बच्चे के रूप में हुई है। दुर्घटना के वक्त वहां से गुजर रहीं पूर्व सांसद रंजीता कोली ने मानवता का परिचय देते हुए तत्काल अपनी गाड़ी रुकवाई और तीनों घायलों को अपनी निजी गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, उच्चैन पहुंचाया। ​अस्पताल में डॉक्टरों ने तत्परता से घायलों का प्राथमिक उपचार शुरू किया, जिसके बाद तीनों की हालत स्थिर बताई जा रही है। पूर्व सांसद ने डॉक्टरों से घायलों के बेहतर इलाज का आग्रह किया और पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल लोगों की समय पर मदद करना हर नागरिक का नैतिक कर्तव्य है, क्योंकि चंद मिनटों की संवेदनशीलता किसी की जान बचा सकती है। संकट के समय दिखाई गई उनकी इस तत्परता और सेवाभाव की स्थानीय नागरिकों ने जमकर सराहना की है।

Bharatpur, Bharatpur | Jul 13, 2026

#बेहद_दर्दनाक_हादसा..
भरतपुर। जिले के चिकसाना थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 48 वर्षीय निजी मिल कर्मचारी भगत सिंह की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, भगत सिंह सोमवार को बिजली का बिल जमा कराने और बाजार से पशुओं का सामान लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पिड़यानी गांव के पास एक पेट्रोल पंप के सामने पीछे से आ रही तेज रफ्तार काले रंग की स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि भगत सिंह सड़क पर काफी दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां से गुजर रहे एक ग्रामीण सुरेंद्र सिंह ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तुरंत जिला आरबीएम अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद आरोपी स्कॉर्पियो चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, मृतक ​भगत सिंह परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। उनके परिवार में पांच बेटियां और एक बेटा है। चार बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि एक बेटी और बेटा अभी नाबालिग हैं। इस अचानक हुई मौत से पीड़ित परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। चिकसाना थाना पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

#बेहद_दर्दनाक_हादसा.. भरतपुर। जिले के चिकसाना थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 48 वर्षीय निजी मिल कर्मचारी भगत सिंह की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, भगत सिंह सोमवार को बिजली का बिल जमा कराने और बाजार से पशुओं का सामान लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पिड़यानी गांव के पास एक पेट्रोल पंप के सामने पीछे से आ रही तेज रफ्तार काले रंग की स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि भगत सिंह सड़क पर काफी दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां से गुजर रहे एक ग्रामीण सुरेंद्र सिंह ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तुरंत जिला आरबीएम अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद आरोपी स्कॉर्पियो चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, मृतक ​भगत सिंह परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। उनके परिवार में पांच बेटियां और एक बेटा है। चार बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि एक बेटी और बेटा अभी नाबालिग हैं। इस अचानक हुई मौत से पीड़ित परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। चिकसाना थाना पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

Bharatpur, Bharatpur | Jul 13, 2026

#पूर्व_सांसद_की_मानवता..
भरतपुर। उच्चैन में नगला धौर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक दंपति और उनका छोटा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी दौरान वहां से गुजर रहीं निवर्तमान सांसद रंजीता कोली ने मानवता का परिचय देते हुए तुरंत अपना काफिला रुकवाया। उन्होंने बिना समय गंवाए तीनों घायलों को अपने निजी वाहन में बिठाया और खुद अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचकर पूर्व सांसद ने डॉक्टरों को घायलों के समुचित और त्वरित इलाज के कड़े दिशा-निर्देश भी दिए। उनके इस सेवा भाव की स्थानीय लोगों द्वारा काफी सराहना की जा रही है।

#पूर्व_सांसद_की_मानवता.. भरतपुर। उच्चैन में नगला धौर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक दंपति और उनका छोटा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी दौरान वहां से गुजर रहीं निवर्तमान सांसद रंजीता कोली ने मानवता का परिचय देते हुए तुरंत अपना काफिला रुकवाया। उन्होंने बिना समय गंवाए तीनों घायलों को अपने निजी वाहन में बिठाया और खुद अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचकर पूर्व सांसद ने डॉक्टरों को घायलों के समुचित और त्वरित इलाज के कड़े दिशा-निर्देश भी दिए। उनके इस सेवा भाव की स्थानीय लोगों द्वारा काफी सराहना की जा रही है।

Bharatpur, Bharatpur | Jul 13, 2026

#बहरों_को_सुनाने_वाला_प्रदर्शन..
भरतपुर। नदबई क्षेत्र के करीली गांव में पोखर का पानी ओवरफ्लो होकर आबादी क्षेत्र में घुसने से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को नदबई-नगर सड़क मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। जाम के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। सूचना मिलते ही तहसीलदार तरुण कुमार और लखनपुर थाना प्रभारी विजय सिंह पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। शुरुआत में ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे, लेकिन अधिकारियों द्वारा समस्या के जल्द समाधान का भरोसा देने के बाद जाम हटा लिया गया। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता सुमित अंबेश, गुलबीर, विनोद, गिरधर और संजय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

#बहरों_को_सुनाने_वाला_प्रदर्शन.. भरतपुर। नदबई क्षेत्र के करीली गांव में पोखर का पानी ओवरफ्लो होकर आबादी क्षेत्र में घुसने से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को नदबई-नगर सड़क मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। जाम के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। सूचना मिलते ही तहसीलदार तरुण कुमार और लखनपुर थाना प्रभारी विजय सिंह पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। शुरुआत में ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे, लेकिन अधिकारियों द्वारा समस्या के जल्द समाधान का भरोसा देने के बाद जाम हटा लिया गया। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता सुमित अंबेश, गुलबीर, विनोद, गिरधर और संजय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Bharatpur, Bharatpur | Jul 13, 2026