सरदारशहर: अजनबी से सावधान रहने का संदेश, बच्चों को सुरक्षा के उपाय बताए जाएं
तालुका विधिक सेवा समिति की ओर से ‘ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे’ अभियान के तहत मंगलवार को दो स्कूलों में कानूनी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अंजुमन और रविंद्र नाथ टैगोर एकेडमी में हुए कार्यक्रमों में करीब 590 विद्यार्थियों ने भाग लिया।