रामगंजमण्डी: मोड़क में अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी चार बाइकों को कुचला, पुलिस ने किया ज़ब्त
रामगंजमंडी के मोड़क में सोमवार शाम करीब 5:30 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी चार बाइक क़ो कुचल दिया। घटना मोड़क बायपास तिराहे की है। जहाँ ट्रेलर बायपास पर मुड़ रहा था। ऐसे में ट्रक की रफ्तार तेज होने से अनियंत्रित हो गया। जहाँ दुकानों के बाहर ख़डी मोटरसाइकिलो क़ो एक के बाद एक कुचलते हुए ट्रेलर आगे बढ़ गया। समय रहते चालक ने ब्रेक लगा दिए।