जमुई: दहेज को लेकर पत्नी की हत्या मामले में जमुई कोर्ट ने पति को सुनाई 10 साल की सजा, ₹25 हजार का लगाया जुर्माना
Jamui, Jamui | Jan 28, 2025 अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश चतुर्थ रत्नेश्वर कुमार सिंह ने अपने 28 पेज के फैसले में पत्नी की हत्या करने वाले पति कैयार गांव निवासी 24 वर्षीय सोनू कुमार को 10 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है और 25000 रुपया जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना की राशि नहीं देने पर 6 माह की सजा अतिरिक्त होगी। उक्त जानकारी मंगलवार को दिन के 11:00 बजे अधिवक्ता से मिली है।