जमुई: आंजन नदी पुल के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक घायल, मलयपुर थाना की पुलिस ने सदर अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | Jan 28, 2025 आंजन नदी पुल के पास सोमवार की रात करीब 9:00 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक बुरी तरह घायल हो गया। घायल युवक को मलयपुर थाना की पुलिस द्वारा फौरन इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए देर रात पटना रेफर कर दिया।