जमुई: आज़ाद नगर के पास स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक के परखच्चे उड़े, तीन युवक बाल-बाल बचे
Jamui, Jamui | Jan 28, 2025 शहर के आज़ाद नगर के पास सोमवार की देर रात 10:00 बजे सड़क क्रॉस कर रहे बाइक में तेज स्कॉर्पियो टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक के परखच्चे उड़ गए जबकि बाइक सवार तीन युवक बाल- बाल बच गया। तीनों युवक थाना चौक के ही रहने वाले बताए जाते हैं। हालांकि दुर्घटना के बाद स्कॉर्पियो मौके से फरार हो गया। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ लग गई।