जमुई: वार्ड पार्षद और परिवार पर SC/ST थाना में झूठा FIR करने के मामले में ग्रामीणों ने जताया आक्रोश, SP को देंगे आवेदन
Jamui, Jamui | Jan 28, 2025 हांसडीह वार्ड संख्या 9 की वार्ड पार्षद कविता देवी सहित उनके सभी परिवार पर हिना देवी द्वारा Sc/St थाना में झूठा मुकदमा दर्ज कराने को लेकर मंगलवार की सुबह 10:00 बजे मोहल्लेवासियों ने जमकर आक्रोश जताया है। साथ ही मोहल्लेवासियों का हस्ताक्षर युक्त आवेदन Sc/St थाना प्रभारी को देकर मामले की सच्चाई से अवगत कराते हुए जांच की मांग की गई है।