चित्तौड़गढ़: कोतवाली थाना क्षेत्र के सेमलपुरा गांव में चोरों ने प्रेमचंद शर्मा के मकान को निशाना बनाकर 1 लाख रुपये नगद और बच्चों की गुल्लक चुरा ली। घटना रविवार सुबह 10 बजे सामने आई। चोरों ने घर के पीछे खिड़की तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और अलमारी के ताले तोड़कर नकदी व गुल्लक चोरी कर लिए।