मध्य प्रदेश के बालाघाट में खेत के अंदर भूसे के ढेर से करोड़ों रुपये की नकदी बरामद होने का मामला सामने आया है... खेत में रखे भूसे के नीचे नोटों से भरी तीन बोरियां छिपाकर रखी गई थीं... जब पुलिस ने भूसा हटाया तो अंदर का नजारा देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए... दरअसल, यह रकम महाराष्ट्र के नागपुर में हुई करीब 3 करोड़ 74 लाख रुपये की बड़ी लूट से जुड़ी हुई है... पुलिस ने करीब 3 करोड़ 28 लाख रुपये बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है...
मामला मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले का है... जहां एक खेत में भूसे के ढेर के नीचे करोड़ों रुपये की नकदी छिपाकर रखी गई थी... पुलिस को इस रकम के बारे में इनपुट मिला तो नागपुर क्राइम ब्रांच की टीम ने बालाघाट पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई की...
जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र के नागपुर में हथियारों के दम पर करीब 3 करोड़ 74 लाख रुपये की बड़ी लूट को अंजाम दिया गया था... वारदात के बाद आरोपी पुलिस से बचने के लिए मध्य प्रदेश के बालाघाट पहुंच गए... यहां उन्होंने एक खेत को अपना ठिकाना बनाया और लूट की रकम को तीन बोरियों में भरकर भूसे और पराली के नीचे छिपा दिया...
24 नवंबर को नागपुर क्राइम ब्रांच ने वारासिवनी और रामपायली पुलिस के साथ मिलकर खेत में छापेमारी की... पुलिस ने जब भूसे के ढेर को हटाना शुरू किया तो वहां से नोटों से भरी बोरियां बरामद हुईं... इसके बाद मौके पर ही नकदी की गिनती शुरू की गई... बताया जा रहा है कि रकम गिनने में करीब सात घंटे का समय लगा...
इस कार्रवाई में पुलिस ने करीब 3 करोड़ 28 लाख रुपये बरामद किए हैं... जबकि इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है... पुलिस के मुताबिक, वारदात में शामिल छह अन्य आरोपी अभी फरार हैं...
वहीं, लूटी गई कुल रकम में से करीब 46 लाख रुपये की बरामदगी अभी बाकी है... जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार जुटी हुई हैं...
फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है... अब जांच के जरिए यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस बड़ी लूट की साजिश में और कौन-कौन शामिल था...
नागपुर में लूट और बालाघाट के खेत में करोड़ों की रकम छिपाने का यह मामला अब पुलिस जांच के दायरे में है...
#BalaghatLoot #NagpurRobbery #MPPolice #CashRecovery #3CroreLoot #NagpurCrimeBranch #MadhyaPradeshNews #CrimeNews #PoliceAction #ViralNews