पूर्व विधायक गुलाब कमरों ने कोटाडोल, रांपा व कमर्जी धान उपार्जन केंद्रों का किया निरीक्षण, किसानों की समस्याएँ सुनीं
कोटाडोल में गुरुवार दोपहर 2 बजे भरतपुर क्षेत्र के पूर्व विधायक गुलाब कमरों ने कोटाडोल, रांपा और कमर्जी धान उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। किसानों ने हम्माली की कमी, प्रतिदिन लिमिट, टोकन संबंधी दिक्कतें और वन अधिकार पट्टे से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से सामने रखा......