मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नागरिकों को त्वरित, सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित सेवा सेतु पोर्टल ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के लोगों के लिए एक भरोसेमंद डिजिटल माध्यम बनकर उभर रहा है। आधुनिक तकनीक के माध्यम से नागरिक अब घर बैठे विभिन्न शासकीय सेवाओं के लिए आवेदन कर रहे हैं और निर्धारित समय-सीमा के भीतर सेवाओं का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। एमसीबी जिले के विकासखंड भरतपुर अंतर्गत ग्राम हरचौका निवासी संतोष यादव इसका एक उत्कृष्ट उदाहरण हैं। संतोष यादव ने अपने पुत्र मुकेश यादव के आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया। आवेदन के उपरांत संबंधित विभाग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार दस्तावेजों का परीक्षण एवं सत्यापन किया गया। पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से संपन्न हुई तथा मात्र 10 दिनों के भीतर तीनों प्रमाण पत्र तैयार कर दिए गए। प्रमाण पत्र तैयार होने के बाद तहसीलदार भरतपुर श्री नीरज कांत तिवारी ने संतोष यादव को उनके पुत्र के आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र सौंपे।
CMO Chhattisgarh DPR Chhattisgarh
#chhattisgarh #mcbdistrict