जिला महिला सशक्तिकरण केंद्र, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा भारत सरकार की लोकप्रिय योजना "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" के अंतर्गत ऑनलाइन सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता कार्यक्रम के द्वितीय दिवस का आयोजन शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोथारी में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक बनाना, डिजिटल दुनिया में सुरक्षित व्यवहार की जानकारी देना तथा महिला सुरक्षा, विधिक अधिकार एवं आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुश्री संतन देवी जांगड़े के निर्देशानुसार तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी आदित्य शर्मा के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला महिला सशक्तिकरण केंद्र (हब), महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला मिशन समन्वयक श्रीमती तारा कुशवाहा द्वारा किया गया।
#chhattisgarh #mcbdistrict