🍚 हर पात्र परिवार तक खाद्य सुरक्षा का संकल्प — 13 अगस्त मिशन को मिलेगी नई गती
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के अंतर्गत 13 अगस्त मिशन की राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव, बिहार ने सभी जिलों को निर्धारित लक्ष्य समयबद्ध रूप से पूरा करने का निर्देश दिया।
समीक्षा के उपरांत जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.) ने जिला आपूर्ति विभाग एवं संबंधित अधिकारियों को अभियान में और अधिक तेजी लाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर विशेष अभियान चलाकर लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि कोई भी पात्र परिवार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के लाभ से वंचित न रहे। साथ ही विकास मित्रों के माध्यम से प्रत्येक टोले में व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक पात्र परिवारों को योजना से जोड़ा जाएगा।
📌 औरंगाबाद जिले के लिए प्रमुख लक्ष्य: 🔹 NFSA के अंतर्गत निर्धारित लाभार्थी सीमा : 18,90,221 🔹 वर्तमान में आच्छादित लाभार्थी : 16,85,195 🔹 निर्गत किए जाने वाले नए राशन कार्ड : 48,241 🔹 लक्ष्य पूर्ण करने की अंतिम तिथि : 13 अगस्त 2026 🔹 प्रतिदिन निर्गत किए जाने का लक्ष्य : 1,608 राशन कार्ड
जिला प्रशासन की अपील:
यदि आपका परिवार पात्र है, लेकिन अभी तक राशन कार्ड नहीं बना है अथवा NFSA के दायरे में शामिल नहीं है, तो आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित प्रखंड कार्यालय या ऑनलाइन माध्यम से शीघ्र आवेदन करें। आपका राशन कार्ड, आपके परिवार की खाद्य सुरक्षा का आधार है।
"हर पात्र परिवार तक राशन कार्ड, हर घर तक खाद्य सुरक्षा"
#Aurangabad #NFSA #13AugustMission #RationCard #FoodSecurity #Bihar #DistrictAdministration #AbhilashaSharma #JanKalyan #PublicService #HarGharKhadyaSuraksha
Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Food & Consumer Protection Dept., Govt. of Bihar
64 views | Aurangabad, Bihar | Jul 13, 2026