बड़ौत: खट्टा प्रहलादपुर गौशाला में 5 गौवंश की मौत, भुखमरी के हालात, वीडियो हुआ वायरल
Baraut, Bagpat | Jul 14, 2025 बागपत जिले के खट्टा प्रहलादपुर गांव में बनी गौशाला की व्यवस्था बदहाल है। गौशाला में 5 गौवंश मृत पड़े मिले हैं और एक दर्जन से अधिक गौवंश बीमारी में इलाज न मिलने से तड़प रहे हैं। इसके अलावा यहां गौवंशों को ठीक से चारा भी नहीं मिल पा रहा है। जिसका वीडियो सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।