बड़ौत: फजलपुर में खरीदी गई जमीन पर कब्जे को लेकर बवाल, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
Baraut, Bagpat | Jul 13, 2025 बिनौली थाना क्षेत्र के ग्राम फजलपुर में खरीदी गई जमीन पर कब्जे को लेकर बवाल हो गया। एक पक्ष ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया है। फजलपुर निवासी कृष्णा पत्नी रामबीर ने 3000 गज जमीन खरीदी थी। उसके एक हिस्से पर राहुल आदी का परिवार कंई वर्षों से झौपडी बनाकर रह रहा था। कृष्णा पक्ष पुलिस बल तथा राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ जमीन पर कब्जा लेने पहुंचा।