बड़ौत: दाहा क्षेत्र के किसानों का केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी से खाद दिलाने की मांग का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Baraut, Bagpat | Jul 13, 2025 दाहा क्षेत्र के किसानों का भारत सरकार में कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री जयंत चौधरी से वार्ता करने का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। धनौरा टीकरी गांव के किसान कर्मवीर सिंह का जयंत चौधरी से वार्ता करने का वीडियो बताया गया है। वायरल मीडिया में किसान जयंत चौधरी से दाहा समिति से खाद गायब होने की बात कह रहे तथा खाद दिलाने की मांग कर रहे हैं।