मुज़फ्फरनगर: बिना सर्जन हो रही थी सर्जरी, स्वास्थ्य विभाग ने मरियम हॉस्पिटल पर जड़ा ताला, 10+ मरीज भर्ती
मुजफ्फरनगर में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित मरियम हॉस्पिटल पर बड़ी कार्रवाई की है। सिविल लाइन क्षेत्र की कच्ची सड़क स्थित अस्पताल को जांच के बाद सील कर दिया गया। विभाग के अनुसार, बिना वैध मेडिकल डिग्री और पंजीकरण के इलाज किए जाने का आरोप है। बिना सर्जन सर्जरी की जानकारी भी सामने आई। कार्रवाई के दौरान 10 से ज्यादा मरीज भर्ती मिले,