बाली: बाली के एडिशनल एसपी चैन सिंह महेचा को मिलेगा पुलिस पदक, 35 साल से राजस्थान पुलिस में कर रहे हैं सेवा
Bali, Pali | Aug 14, 2025 केंद्रीय गृह विभाग ने उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिस पदक की आज गुरुवार शाम 4.30 बजे घोषणा की है बाली के एडिशनल एसपी चैन सिंह महेचा को यह सम्मान दिया जाएगा। महेचा 1990 से राजस्थान पुलिस में सेवारत हैं। उन्होंने जयपुर के रामगंज में अपनी सेवाएं दी हैं। जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट में एसीपी पश्चिम और जोधपुर ट्रैफिक एडीसीपी के पद पर भी काम किया है।