बाली: बाली में भारतीय किसान संघ के एक दिवसीय अभ्यास वर्ग में किसानों की समस्याओं पर हुई चर्चा, संघ की नीतियों पर दी गई जानकारी
Bali, Pali | Aug 11, 2025 बाली के भीटवाड़ा स्थित ब्राह्मणी माता मंदिर में सोमवार शाम 4.30 बजे तहसील अभ्यास वर्ग का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में भारतीय किसान संघ, बाली तहसील की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। संभाग उपाध्यक्ष परबतसिंह राजपुरोहित, प्रांत युवा प्रमुख खीमसिंह और जिला अध्यक्ष जोधाराम चौधरी की उपस्थिति में नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।