बाली: फालना में स्वच्छता और तिरंगा सम्मान के लिए निकाली गई रैली, विधायक राणावत सहित नागरिकों ने देशभक्ति के नारे लगाए
Bali, Pali | Aug 13, 2025 नगर पालिका खंडाला फालना में बुधवार शाम 5 बजे को 'हर घर तिरंगा' और स्वच्छता अभियान को लेकर जन जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में स्थानीय स्कूलों के विद्यार्थी, शिक्षक और नगर के नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए। रैली नगर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी।