बाली: नगर पालिका खुडाला फालना में विकास कार्यों को लेकर विरोध, भाजपा और निर्दलीय पार्षदों ने 5 घंटे तक धरना दिया
नगर पालिका खुडाला फालना में भाजपा और निर्दलीय पार्षदों ने विकास कार्यों की मांग को लेकर धरना दिया। पार्षद लगभग 5 घंटे तक अधिशाषी अधिकारी कार्यालय के बाहर बैठे रहे। शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे पार्षदों ने बताया की वरिष्ठ सहायक मनोहर राठौड़ ने पहुंचकर पार्षदों का ज्ञापन लिया। निर्दलीयों के समर्थन से भाजपा का अध्यक्ष बना हुआ है।