बाली: सेवाड़ी में रक्षाबंधन पर विहिप की मातृशक्ति का कार्यक्रम आयोजित, महिलाओं ने एक-दूसरे को बांधी राखी और मंगल गीत गाए
सेवाड़ी मे विश्व हिंदू परिषद की मातृशक्ति द्वारा रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर शनिवार शाम 5 बजे जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं ने मंगल गीत गाए और एक-दूसरे को रक्षा सूत्र बांधकर शुभकामनाएं दीं। जिला पालक लखमाराम परमार ने बताया कि मातृशक्ति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में जिले भर की महिलाओं ने भाग लिया।