बटियागढ़: आंधी तूफान से विद्युत आपूर्ति ठप्प,भिलौनी,मड़ियादो,कांटी सब स्टेशन में बिजली सफ्लाई बंद
शुक्रवार शाम अचानक बिगड़े मौषम तेज आंधी तूफान से बिजली लाइनों में खराबी आ गई, 33 kv बिजली लाइन में खराबी आने से बटियागढ़ ब्लाक के भिलौनी सब स्टेशन और हटा ब्लाक के मड़ियादो ,कांटी सब स्टेशन में बिजली आपूर्ति ठप्प हो गई.कई जगह बिजली तारो पर पेड़ की डालियां गिरने से बिजली लाइन और सब स्टेशन के ट्रांसफार्मर में भी फाल्ट बन गया,बिजली अमला सुधार कार्य मे जुटा हुआ है।