बटियागढ़: बटियागढ़ पुलिस थाना परिसर में होली मिलन समारोह,मस्ती में झूमे पुलिसकर्मी,एक दूसरे को दी बधाई
बटियागढ़ थाना में आज पुलिस ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया,जिसमे पुलिसकर्मियों के साथ आमजन और पत्रकारों ने एक दूसरे को रँग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी,डीजे की धुन पर पुलिसकर्मियों ने मस्ती करते होली गीतों पर नाचते हुए एक दूसरे के गले लगकर होली की शुभकामनाएं दी,थाना प्रभारी नेहा गोश्वामी और स्टाफ ने सभी से शांतिपूर्ण उत्सव मनाने की अपील भी की।