बटियागढ़: बटियागढ़ क्षेत्र में भगवती मानव संगठन ने 3 स्थानों पर 7 पेटी अवैध देशी शराब पकड़ी,पुलिस को सूचना दी
भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा बटियागढ़ के कार्यकर्ताओं ने बटियागढ़ थाना क्षेत्र में तीन स्थानों पर अवैध देशी शराब पकड़ी है,जिसमे 2 बाइकों पर करीब 7 पेटी देशी शराब का परिवहन करते चार आरोपी भी पकड़े गए हैं हालांकि कार्यवाही के दौरान एक आरोपी बाइक लेकर फरार हो गया। संगठन सदस्यों ने गढोला, और आसपास यह कार्यवाही की है,उक्त बटियागढ़ शराब दुकान से शराब तस्करी कर रहे थे