राजगढ़: नीमा में हरिसिंह रेबारी की प्रतिमा का अनावरण, रक्तदान शिविर में 40 यूनिट रक्त संग्रह किया गया
Rajgarh, Churu | Sep 11, 2026 करीब तीन दशक तक देश की सेवा करने वाले हरिसिंह रेबारी की प्रथम पुण्यतिथि पर गांव नीमा में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया। हरिसिंह रेबारी का निधन सितंबर 2025 में हुआ था। वे वर्ष 1992 से सेना में भर्ती होकर करीब 30 वर्षों तक देश सेवा में रहे। समारोह में प्रतिमा अनावरण के साथ ही रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया, जिसमें 40 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।