नूह: नूंह में बिना नंबर प्लेट वाले ट्रैक्टरों पर होगा सख्त एक्शन, बुधवार से विशेष अभियान शुरू
नूंह में बिना रजिस्टर्ड नंबर प्लेट वाले ट्रैक्टरों के खिलाफ बुधवार से विशेष अभियान होगा। पुलिस एसपी डॉ. अर्पित जैन के निर्देश पर सभी थाना और चौकी प्रभारियों को सख्ती से कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं। पेंट से लिखे नंबर मान्य नहीं होंगे।