सिधवलिया: बखरौर गांव में कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने दो आरोपियों के घर इश्तिहार चिपकाए, थाना अध्यक्ष ने दी जानकारी
गोपालगंज : सिधवलिया के बखरौर गांव में कोर्ट आदेश पर पुलिस ने दो आरोपितों के घर इश्तेहार चिपकाकर ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी की। 25 मार्च को राजस्व वसूली के दौरान जेई सारिक आत्रीर पर जानलेवा हमला हुआ था। बिजली चोरी मामले में 6.28 लाख जुर्माना था। आरोपित फरार हैं, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।