आगर: पुलिस परेड ग्राउंड आगर पर स्वतंत्रता दिवस परेड की रिहर्सल हुई शुरू: पुलिस प्लाटून और बैंड पार्टी रहेगी आकर्षण का केंद्र
आगर के पुलिस परेड ग्राउंड पर स्वतंत्रता दिवस परेड की रिहर्सल शुरू हो गई है। यहां पुलिस के प्लाटून और निजी स्कूलों की बैंड पार्टी इस बार आकर्षण का केंद्र रहेगी। सूबेदार जगदीश यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि करीब चार प्लाटून पुलिस के परेड में शामिल होंगे, इसके साथ ही NCC, स्काउट गाइड और निजी स्कूल के ब्रास बैंड और बैग पाइपर बैंड परेड में शामिल होंगे।