मारवाड़ जंक्शन: जाणुदा गांव में आपसी रंजिश के चलते हुई मारपीट में पूर्व सरपंच सहित 5 लोग घायल, पुलिस मौके पर पहुंची
जाणुदा ग्राम पंचायत के मुकुंनपुरा में आपसी रंजिश और मारपीट में पूर्व सरपंच खुमान सिंह सहित पांच लोग घायल हो गए ,सूचना से मारवाड़ जंक्शन थाना पुलिस मौके पर पहुंची एवं घायलों को राजकीय अस्पताल मारवाड़ जंक्शन भर्ती कराया गया, दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगा मामला दर्ज करवाया ,पुलिस जांच में जुटी है।