बबेरू: मटेहना गांव में वृद्ध किसान की संदिग्ध मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप
Baberu, Banda | Oct 19, 2026 मरका थाना क्षेत्र के मटेहना गांव निवासी रणवीर सिंह (60) की रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने गांव के एक डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज बांदा भेज दिया है। वहीं पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम कार्यवाही करने की बात कही है।