कानपुर: रायपुरवा पुलिस ने घर में चोरी करने वाले तीन शातिर चोरों को रेलवे लाइन के किनारे से किया गिरफ्तार
रायपुरवा थाने की पुलिस ने रेलवे लाइन के किनारे से तीन शातिर चोरों को 3 बजे गिरफ्तार किया है।जिनके पास से चोरी की गई एक सोने की चेन, चांदी का ब्रेसलेट और 2500 रुपए बरामद हुए हैं।पकड़े गए तीन शातिर चोर राजकुमार सैनी, आजाद सोनकर और निखिल साहू है। इन तीनों ने थाना क्षेत्र में 4 अक्टूबर को घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया था।