कानपुर: नर्सिंग होम की मालकिन के नाम पर डेढ़ करोड़ का लोन लेकर ठगी कर खरीदी लग्जरी कार और जमीन, ग्वालटोली पुलिस ने किया गिरफ्तार
ग्वालटोली थाने की पुलिस ने शातिर राहुल कटियार को 1 बजे गिरफ्तार किया है।शातिर की पार्टनर नेहा तिवारी और रजत सिंह फरार है। पुलिस नेहा और रजत की तलाश में दबिश दे रही है डीसीपी सेंट्रल दिनेश त्रिपाठी ने बताया शातिरो ने नर्सिंग होम के मालकिन के नाम पर डेढ़ करोड़ का लोन करा ठगी कर ली थी और रकम से लग्जरी कार, हाईवे पर ढाबा और जमीन खरीदी थी।