🔴 JB NEWS KORBA छत्तीसगढ़ | मनीष जायसवाल
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत बोधगया और सारनाथ के दर्शन के लिए तीर्थ यात्रियों का दल रवाना
कोरबा। आज नगर पालिक निगम कोरबा से मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत 10 तीर्थ यात्रियों का दल बोधगया एवं सारनाथ के दर्शन के लिए रवाना हुआ।
इस अवसर पर नगर निगम के सभापति श्री नूतन सिंह राजपूत, एमआईसी सदस्य श्री हितानंद अग्रवाल, श्री नरेंद्र देवांगन, श्री अजय गुण एवं श्रीमती ममता यादव ने हरी झंडी दिखाकर तीर्थ यात्रियों के दल को रवाना किया।
इस योजना के माध्यम से तीर्थ यात्रियों को धार्मिक एवं आध्यात्मिक स्थलों के दर्शन का अवसर मिल रहा है। यात्रा पर रवाना हुए यात्रियों में उत्साह देखने को मिला।
JB NEWS KORBA की ओर से सभी तीर्थ यात्रियों को मंगलमय एवं सुखद यात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं।
📢 JB News Korba Chhattisgarh | Manish Jaiswal
हमारे चैनल को Subscribe करें, वीडियो को Like करें और ज्यादा से ज्यादा Share करें, ताकि कोरबा की हर छोटी-बड़ी खबर आप त�
Korba, Korba | Nov 28, 2026